मंडी। राजकीय महाविद्यालय मंडी और वन विभाग के अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर के बीच एक एमओयू साइन हुआ। एमओयू पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुरीना शर्मा और वन विभाग के अतिरिक्त प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर प्रदीप कुमार ठाकुर ने हस्ताक्षर किए।
एमओयू के तहत शिक्षण और परीक्षण, छात्रों का कौशल विकास, संसाधनों का आदान-प्रदान, छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता, अनुभव और वैज्ञानिक ज्ञान का आदान-प्रदान, हरबेरियम और संरक्षित पौधों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इससे कॉलेज विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ी जानकारी मिलने के साथ ही उनकी क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा। इससे वनस्पति विभाग, प्राणी विज्ञान विभाग, भूगोल विभाग, पर्यटन विभाग और अन्य विभागों के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इससे उनके समक्ष रोजगार के नए अवसर व विकल्प प्राप्त होंगे। कॉलेज प्राचार्य प्रो. सुरीना शर्मा और अतिरिक्त प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर प्रदीप कुमार ठाकुर ने इस मेमोरेंडम को कार्यान्वित करने और सफल बनाने में अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।