हमीरपुर में आयोजित ऐथलेटिक्स खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मनजीत राठौर को सम्मानित करते आ
मंडी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा प्रतियोगिता के ग्रुप-3 नृत्य में मंडी काॅलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर दो ट्राॅफी जीती हैं। लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य प्रतिभागियों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नृत्य विभागाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गौतम कॉलेज हमीरपुर में संपन्न नृत्य प्रतियोगिता में मंडी काॅलेज के विद्यार्थियों ने दूसरा और शास्त्रीय कथक नृत्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों की सफलता पर मंडी कॉलेज की प्राचार्य सुरीना शर्मा, प्राध्यापक ललिता, दीपक गौतम, पवन भारद्वाज सहित अन्य ने विजेताओं को बधाई दी है। संवाद