फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मंडी बना ओवरऑल चैंपियन

Fri, 11 Oct 2024 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में मंडी जिला के 80 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शिमला के सुन्नी में 6 से 9 अक्तूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मंडी जिला ओवरआल चैंपियन बना है। इसमें 12 छात्रा खिलाड़ी जोगिंद्रनगर से हैं। खेलकूद प्रतियोगिता में कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर की अक्षिता, कृतिका, तनुज और नव्या ने खो-खो में, आरती, सृष्टि और राधिका ने कबड्डी, सोनाक्षी जसवाल ने बैडमिंटन में और रिद्धि, हर्षिता, निर्जला और नव्या ने हैंडबाल में जिला मंडी का प्रतिनिधित्व कर राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

मंडी जिला की टीम खो-खो में विजेता, बैडमिंटन में विजेता ,कबड्डी और वॉलीबाल में उपविजेता रही। अंडर-19 छात्रा वर्ग में भी कन्या पाठशाला जोगेंद्रनगर की दो छात्राओं स्वाति और तनीषा ने जिला कांगड़ा रैत में हैंडबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उपविजेता का खिताब जीता है। खेल प्रशिक्षक उमेश ने बताया कि शिमला के सुन्नी में जिले की 80 खिलाड़ियों ने जिला की टीम का प्रतिनिधित्व कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य डॉ. सुनील ठाकुर डीपीई मनोहर लाल और शारीरिक शिक्षक उमेश कुमार ने प्रतिभावान खिलाड़ियों की उपलब्धी की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें