फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दुर्गा अष्टमी पर कंजक पूजन कर लिया आशीर्वाद

Fri, 11 Oct 2024 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मंडी। दुर्गा अष्टमी पर जिला भर में श्रद्धालुओं की ओर से कंजक पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुबह से ही स्नान करने के बाद पूजा घर में सजाई चौकी की पूजा-अर्चना कर कंजक पूजन की तैयारी शुरू की। दाेपहर 12:30 तक सप्तमी के चलते अधिकांश लोगों ने 12:30 बजे के बाद ही कंजक पूजन किया।
विज्ञापन

हालांकि अष्टमी शुक्रवार दोपहर 12:10 तक चलेगी। उसके बाद नौवीं शुरू हो जाएगी। वीरवार को लोगों ने नैवेद्य आदि सामग्री तैयार कर 3-8-7-9 कंजकों को घर बुलाकर उनकी पूजा अर्चना की। उसके बाद माता की सुहागी, चुनरी, नैवेद्य और दक्षिणा भेंट की। कंजक पूजन के बाद नौ दिन तक किए गए व्रत का उद्यापन भी किया गया। मान्यता है कि कंजक पूजन के बाद ही नवरात्र व्रत सफल होता है। मंडी शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचारी पंडित दीपक शर्मा के अनुसार वीरवार सुबह सप्तमी होने के चलते लोगों ने साढ़े बारह बजे बाद ही घरों में कंजक पूजन किया। हालांकि शुक्रवार दोपहर तक अष्टमी रहेगी। उसके बाद नौवीं शुरू हो जाएगी। हालांकि जिलाभर के मंदिरों और घरों में शुक्रवार को भी कंजक पूजी जाएंगी। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें