फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बास्केटबाल में मंडी ने लाहौल-स्पीति को 84-71 से हराया

विज्ञापन
मंडी के बाल स्कूल में शुरू हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोल के लिए सघर्ष करते ​​खिलाड़ी। संवा - फोटो : महसी के गोविंदपुर गांव में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर में मौजूद लोग।
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं की शृंखला में मंगलवार को बाल स्कूल मंडी में राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 12 फरवरी तक चलेगी, जिसमें विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन एसीएफ नवजोत ने किया। इस दौरान पुरुष वर्ग में 11 और महिला वर्ग में 6 टीमों ने भागीदारी दर्ज कराई। उद्घाटन मुकाबला मंडी और लाहौल-स्पीति के बीच खेला गया, जिसमें मंडी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84-71 से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में बिलासपुर ने कुल्लू को एकतरफा मुकाबले में 63-14 से पराजित किया। वहीं तीसरे मैच में सोलन ने कांगड़ा को 55-40 से हराकर जीत अपने नाम की। प्रतियोगिता के तहत बुधवार को पुरुष और महिला वर्ग के अन्य मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक डीएसपी रीता शर्मा सहित अशोक भुट्टो, केआर गर्ग, केके नेगी, सुशील, संदीप, विनोद और देवराज सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें