फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जहरीली पत्तियां खाने से 7 भेड़ों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। लिहचड़ी क्षेत्र में जहरीली पत्तियां खाने से 7 भेड़ों की मौत हो गई। भेड़पालक भेड़ों को चराने के लिए खेत ले गया था। इसी दौरान भेड़ों ने अज्ञात जहरीले पौधों की पत्तियां खा लीं, जिससे कुछ ही समय में उनकी हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते सात भेड़ों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों ने मृत भेड़ों का निरीक्षण किया तथा प्रारंभिक तौर पर जहरीली पत्तियों को मौत का कारण माना जा रहा है। पशुपालन विभाग ने भेड़पालक को भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सलाह भी दी।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन की ओर से उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) करसोग गौरव महाजन ने कहा कि प्रशासन पीड़ित भेड़पालक के साथ खड़ा है। उन्होंने नियमों के तहत हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित भेड़पालक को शीघ्र आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें