फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी का टाइडमैन सेब 1 सप्ताह में देगा दिल्ली में दस्तक

Sun, 26 Jun 2016 07:34 PM IST
मंडी
विज्ञापन
सेब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। जिले का टाइडमैन, समर क्वीन और रेड चीफ सेब आगामी एक सप्ताह में देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक देगा। जिला में इन किस्मों का सेब पककर लाल हो गया है। जिसको पेड़ से उतारने की तैयारियों में बागवान और व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडी जिला का सेब सबसे पहले देश की अंतरराष्ट्रीय आजादपुर फल मंडी दिल्ली में दस्तक देता है। जिसके बाद हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों से सेब दिल्ली और अन्य राज्यों की मंडियों में पहुंचना शुरू होता है।
विज्ञापन



इस बार मंडी जिला में सेब की कोई अच्छी पैदावार नहीं हो पाई है। 50 फीसदी से कम का सेब उत्पादन हुआ है। जिन क्षेत्रों में सेब की फसल पककर तैयार हो गई है। वहां बागवानों ने तुड़ान की तैयारियां शुरू कर दी है। बागवान पेटी, कार्टन, लेबर और सेब पैकिंग तथा तुड़ान के लिए लगने वाले हर एक प्रबंधन में जुट गए हैं। जिला में एप्पल वैली करसोग, कमरूघाटी और बगस्याड तथा जंजैहली के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सेब सीजन आगामी एक सप्ताह में शुरू होने जा रहा है।

सेब बागवानों देवीराम, हेम सिंह, भोला राम, चंद्रमणी ठाकुर, दीवान चंद, चंद, इंदर ठाकुर, हंसराज ठाकुर, गोपाल सिंह, भीम सिंह, चत्तर सिंह, चमन लाल, दीवान सिंह, सुंदर सिंह ठाकुर और यशपाल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में टाइडमैन, समर क्वीन और रेड चीफ पककर तैयार हो गया है। जिसका तुड़ान जुलाई माह के पहले सप्ताह बागवान करने जा रहे हैं। उधर, दिल्ली और अन्य राज्यों के आढ़तियों ने क्षेत्र के सेब बागवानों से संपर्क तेज कर दिया है। बागवानों में सेब सीजन शुरू होने को लेकर खासा उत्साह है। नाचन फ्रूट ग्रोवर एसोसिएशन के उप प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में सप्ताह के भीतर सेब सीजन शुरू हो रहा है। जिसकी बागवानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बागवानी विशेषज्ञ डा. एसपी भारद्वाज ने बागवानों से आह्वान किया है कि सेब पूरा पकने के बाद ही मंडियों में भेजें तथा जल्दबाजी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें