फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंडी में जमीन विवाद के बाद 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने लगाया पत्थर मारने का आरोप

Sun, 11 Oct 2026 05:39 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी जिले के चौहट्टा गांव में जमीन पर घास काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद 75 वर्षीय शेर सिंह घर में अचेत मिले और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पत्थर मारने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस के अनुसार शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जमीन विवाद के बाद 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की टांडू पंचायत के चौहट्टा गांव में घास काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मृतक के परिजनों ने उनके भतीजे और अन्य लोगों पर पत्थर बरसाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस को बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


चौहट्टा निवासी शेर सिंह पुत्र भगत राम लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त थे। बताया जा रहा है कि उनका अपनी बहन और सगे भतीजे के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस वजह से दोनों पक्षों के बीच आए दिन बहसबाजी और गाली-गलौज होती रहती थी।

रविवार सुबह करीब 10 बजे घास काटने को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। इसके बाद शेर सिंह घर में अचेत अवस्था में मिले। परिजनों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर पत्थर बरसाए, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


स्थानीय पंचायत के उपप्रधान हरिओम के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने हृदयाघात की आशंका से भी इन्कार नहीं किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें