फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गेस्ट हाउस में पंखे से लटका मिला दिल्ली का व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह से मेडिकल कॉलेज में करवा रहा था उपचार
विज्ञापन

परिजनों के पहुंचने के बाद होगा शव का पोस्टमार्टम

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बल्ह क्षेत्र के नेरचौक स्थित एक गेस्ट हाउस में दिल्ली निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति का शव पंखे से लटका हुआ मिला। व्यक्ति पिछले करीब डेढ़ माह से नेरचौक में रह रहा था और उसका उपचार भी चल रहा था। घटना का पता शुक्रवार सुबह उस समय चला, जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। गेस्ट हाउस संचालक ने आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा तो अंदर व्यक्ति का शव पंखे से लटका हुआ था।
सूचना मिलने पर बल्ह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे में बिस्तर पर एक कुर्सी भी रखी हुई थी और कपड़े के सहारे व्यक्ति ने फंदा लगाया था। पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम से भी घटनास्थल का निरीक्षण करवाया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र का रहने वाला था। वह कुछ समय पहले मनाली गया था, जहां उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आगे भी उपचार करवाने की सलाह दी थी। इसके बाद वह नेरचौक में ही एक गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रहने लगा। गेस्ट हाउस संचालक के अनुसार वह पिछले करीब डेढ़ माह से वहां रह रहा था और प्रतिदिन 400 रुपये किराया दे रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी परिजनों के पहुंचने के बाद ही अमल में लाई जाएगी। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें