फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली बाजार में दुकान के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पधर उपमंडल के पाली बाजार में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 76 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे। बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पाली पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10:40 बजे हुआ। पाली निवासी कृपाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी किराना दुकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान ठनकर निवासी नेत्र लाल (76) राष्ट्रीय राजमार्ग-154 को पाली में उनकी दुकान के सामने से पार कर रहे थे। तभी मंडी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नेत्र लाल सड़क पर गिर गए और उनकी नाक व माथे से खून निकलने लगा। घायल को निजी वाहन से पीएचसी पाली पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आगामी उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस थाना पधर में बाइक चालक कुल्लू के हनुमानी बाग निवासी जिगमें वोयसेर (20) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें