फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में ममता देवी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रस्साकशी में हर-हर महादेव सुंदरनगर की टीम ने किया दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन

सुंदरनगर में महिला और पुरुष वर्गों में प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं किसान मेला सुंदरनगर में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, लंगड़ी दौड़ और नींबू दौड़ जैसी पारंपरिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं।
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में महिला मंडल बीणा की ममता देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि महिला मंडल धनेहड़ा की नीलम द्वितीय स्थान पर रहीं। रस्साकशी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में जागृति महिला मंडल चच्योट ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं मां नैणा महिला मंडल बाग, चैलचौक की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की रस्साकशी में हर-हर महादेव सुंदरनगर की टीम ने दमदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान अपने नाम किया। जबकि हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम द्वितीय स्थान पर रही। लंगड़ी दौड़ प्रतियोगिता में ज्योर की बंदना और चच्योट की रागिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवर्श राव और नक्षित ने द्वितीय स्थान हासिल किया। नींबू दौड़ प्रतियोगिता में विरेन ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अनन्या दूसरे स्थान पर रहीं। आयोजकों ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया और प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें