जांच में यतिन कपूर की तीन आकलन वर्षों में कुल सकल आय 16,91,019 रुपये
जांच में यतिन कपूर की तीन आकलन वर्षों में कुल सकल आय 16,91,019 रुपये और सुषमा कपूर की पांच आकलन वर्षों की कुल सकल आय 24,38,386 रुपये पाई गई। दोनों की संयुक्त सकल आय 41,29,405 रुपये बनती है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति की पहचान कर उसे फ्रीज करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
13 संपत्तियों का ब्योरा था भेजा
पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी के समक्ष कुल 13 संपत्तियों का ब्योरा प्रस्तुत किया था। इनमें से अन्य 11 संपत्तियों को वैध आय के दायरे में मानते हुए फ्रीजिंग से मुक्त रखा गया है। फ्रीज की गई संपत्तियों की खरीद के लिए बताए गए आय के स्रोत और गोल्ड लोन के दावे प्रमाणित नहीं हो सके। अब इन संपत्तियों को सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना बेचा या हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा।
पहली बार गिरफ्त में आया और कस गया शिकंजा
24 वर्षीय यतिन कपूर पहली बार ही पुलिस की गिरफ्त में आया था, हालांकि वह पहले से रडार पर था। पिता की मौत के बाद परिवार कर्ज में डूबा था और आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। लेकिन करीब दो साल में ही उसने कर्ज चुकाने के साथ महंगी गाड़ियां और बहुमंजिला मकान खड़ा कर लिया। 12वीं पास अविवाहित यतिन की मां घर की निचली मंजिल में कन्फेक्शनरी की दुकान चलाती हैं।