फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मुल्थान, बरोट की मुख्य सड़क नहीं हो पाई बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लुआई में बाढ़ में बही चार गाड़ियों का भी नहीं लगा पता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोट (मंडी)। मुल्थान तहसील के लुआई रोपडू गांव में 28 फरवरी को भारी बारिश से नाले में बाढ़ आने के बाद स्थितियां सामान्य नहीं हो पाई हैं। बाढ़ में लुआई गांव के चार लोगों की गाड़ियां बह गई थीं।
वाहनों के मालिक रोपडू निवासी कश्मीर सिह, लुआई के बृजलाल ने बताया कि रविवार को तीन दिन बाद भी उनके वाहनों का कोई पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। प्रशासन ने गांव का दौरा कर जायजा भी लिया है। वहीं, बरोट और मुल्थान क्षेत्र की छह किलाेमीटर मुख्य सड़क अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। सड़क बंद होने से तीन पंचायतों के लोगों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। विद्युत आपूर्ति भी बहाल नहीं हो पाई है। स्थानीय निवासी रमेश, मेहर चंद, नाग राम, रूप लाल, मान सिंह, सिधु राम आदि का कहना है कि क्षेत्र के बच्चों को छात्रवृति परीक्षा देने के लिए पैदल जाना पड़ा। इधर, मुल्थान, कोठीकोढ़ 20 किलोमीटर सड़क बंद होने से पैदल आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुल्थान लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनीश ठाकुर ने कहा कि तीन पुलियों और 20 सड़कों को अभी बहाल नहीं किया जा सका है। रविवार को मौसम साफ होने के चलते जेसीबी लगाकर दो किलोमीटर सड़क बहाल कर दी है। मौसम साफ रहा तो पांच दिनों में घाटी की सभी बंद पड़ी सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें