फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक केवल पत्र नहीं पहुंचाती, वह दिलों को है जोड़ती : प्रो. अवस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के इतिहास विभाग की ओर से विश्व डाक दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोस्टमास्टर चमन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपीयू के योजना एवं विकास के अधिष्ठाता डाॅ. सनील ठाकुर ने की।
विज्ञापन

कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि डाक केवल पत्र नहीं पहुंचाती, वह दिलों को जोड़ती है। डाक सेवा भारत जैसे विशाल और विविध देश में केवल संचार का माध्यम नहीं बल्कि भावनाओं, विश्वास और मानवीय संबंधों का सेतु है। डाॅ. सनील ठाकुर ने कहा कि आज जब डिजिटल संचार तेजी से बढ़ रहा है तब भी डाक विभाग अपनी विश्वसनीयता, पहुंच और सेवा भावना के कारण लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर मंडी डाक विभाग के पोस्टमास्टर चमन कुमार ने भारतीय डाक सेवा के विकास, यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की भूमिका तथा इस वर्ष के थीम पोस्ट फॉर पीपल्स, लोकल सर्विस, ग्लोबल रीच पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय डाक विभाग अब केवल पत्र वितरण तक सीमित नहीं रहा बल्कि वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग, बीमा और ई-कॉमर्स सेवाओं के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुंच बना रहा है। इस उपलक्ष्य पर डॉ. लखबीर सिंह, रमेश चंद, मोहन लाल, वेद प्रकाश, राहुल कुमार, सूर्य प्रकाश, दीपक, दीपांशु, मनीष, एकता व गौरव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें