फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महाशिवरात्रि उत्सव में दिखेगी सांस्कृतिक वैभव की छटा

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए किया जा रहा रंग रोगन।  संवाद
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में सांस्कृतिक वैभव की छटा नजर आएगी। विविध कार्यक्रम इसमें चार चांद लगाएंगे। मंडी शहर के 500वें साल में प्रवेश होने के सफर को यादगार बनाने के लिए महाशिवरात्रि महोत्सव में इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में भी विशेष आकर्षण रहेगा। वाद्य यंत्र और देवलू नाटी प्रतियोगिता तथा नाट्य मंचन, कवि सम्मेलन, शास्त्रीय संगीत पर आधारित गायन वादन, नृत्य भी महाशिवरात्रि महोत्सव में एक विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

वाद्य यंत्र तथा देवलू नाटी प्रतियोगिता का आयोजन देव संस्कृति की धरोहर और परिचायक है। इस वर्ष भी देवलू नाटी और वाद्य यंत्र प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विशेष प्रयास किए गए हैं।
शास्त्रीय संगीत पर आधारित नृत्य, गायन, वादन को अधिमान देकर स्तरीय कलाकारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। नाटक मंचन की कला को जीवित रखने में मंडी शहर की अहम भूमिका है। मंडी महाशिवरात्रि में थियेटर कलाकारों को मंच प्रदान करके इस कला को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस वर्ष भी संस्कृति सदन में नाटकों का मंच होगा, जिसमें 8-10 थियेटर ग्रुप भाग लेंगे। कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

....
संकन गार्डन में होगी भजन संध्या
मंडी शहर 500वें साल में प्रवेश होने के अवसर पर संकन गार्डन मंडी में भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा। इस मौके पर भजन गायन कलाकार अभिषेक सोनी एवं पार्टी तथा अन्य भजन मंडलियां महाशिवरात्रि से पूर्व भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।
...
मंडयाली गीता पाठ भी होगा आकर्षण
कार्यक्रम संयोजक जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने बताया कि 10 फरवरी को संकन गार्डन में सायं 6 बजे से शास्त्रीय संगीत गायन, वादन व नृत्य, 11 फरवरी को संकन गार्डन में सायं 6 बजे से भजन संध्या, 12-13 फरवरी को संस्कृति सदन मंडी में सुबह 11 बजे से नाटक मंचन, 17 फरवरी को संस्कृति सदन मंडी में ही कवि सम्मेलन व मंडयाली गीता पाठ और 20 फरवरी को पड्डल मैदान में देवलू नाटी और बजंतरी प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें