फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: किसानों को प्राकृतिक खेती पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की ओर से ग्राम पंचायत बटवाड़ा के पंजोलठ गांव में प्राकृतिक खेती पर शुक्रवार को एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें आत्मा अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। मंडी के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश पटियाल तथा उप परियोजना निदेशक डॉ. संजय ठाकुर ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया।
इस खेती से किसानों को होने वाले लाभ से अवगत करवाया। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान के लिए विशेष कदम उठा रही है तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें