फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चित्रकला में आदित्य, भाषण में सोनाक्षी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी बाल मेले में शारीरिक स्वच्छता और मासिक धर्म पर किया जागरूक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला सेरु में किशोरी मेले का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल की मुख्य अध्यापिका नीना अवस्थी ने की। उन्होंने किशोरियों को आगे बढ़ने, अच्छी शिक्षा हासिल कर उच्च पदों पर प्रतिष्ठा बनाने और समाज में अपने परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
बाल विकास परियोजना द्रंग की ओर से सुनील कुमार ने लिंगानुपात में सुधार लाने और भ्रूण हत्या पर रोक लगाने जैसे विषयों पर जागरूक किया। सीएचओ दीक्षा भंडारी ने किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड का उपयोग करने और डिस्पोज करने के बारे में बताया। साथ ही स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए मौसमी फल और सब्जियां खाने की सलाह दी। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला में आदित्य, नारा लेखन में दीपिका, भाषण में सोनाक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूल की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर समूह गान और नाटक की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम के दौरान वृत्त पर्यवेक्षक अनीता, सुनीता, बलदेव, रीता, रमेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें