मंडी। आरबीआई के तत्वावधान में मंडी जिले के गौड़ा गागल, आंगनबाड़ी गागल, आरसेटी ग्राम पंचायत तुन्ना और रत्ती गांव में वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया।
आरबीआई के एलडीओ भारत राज आनंद और एफएलसीसी मंडी हरि सिंह कौंडल ने शिविरों में विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की। भारत राज आनंद ने बताया कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच विभिन्न सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और भुगतान विधियों के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाना है।
शिविर में जनता को इसके लाभों के साथ ग्राहकों के हितों की सुरक्षा के लिए अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों के बारे में बताया गया। लोगों को साइबर सुरक्षा से संबंधित विषयों पर भी जानकारी दी गई। एफएलसीसी हरि सिंह कौंडल ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। संवाद