फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मच्छयाल-बल्ह-रोपड़ी सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों की अधिकारियों के साथ नोकझोंक

Sun, 22 Sep 2024 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सड़क की दुर्दशा को लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। -संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। खस्ताहाल मच्छयाल-बल्ह-जोल-रोपड़ी सड़क की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को जोल, चेलंग, द्रोबड़ा, समोहली, मोरडुघ, घरवासड़ा के साथ लगते गांवों के लोगों और महिला मंडलों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाईं।
विज्ञापन

राहगीरों के चोटिल होने से ग्रामीणों का आक्रोश इस कद्र बढ़ गया कि कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से उनकी नोकझाेंक भी हो गई। खस्ताहाल सड़क की समस्याओं को लेकर शनिवार को जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में ग्रामीणों शनिवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे। आयुष परमार, सुनील परमार, इंदिरा चौहान, दीपा ठाकुर, वीना देवी, सुभद्रा देवी, कांता देवी, यशोदा देवी और अन्यों ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण सड़क की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है।
कुशाल भारद्वाज ने कहा कि मच्छयाल-बल्ह-जोल-रोपड़ी सड़क लगभग 40 साल पुरानी है। कुछ वर्ष पहले इसे जोल से घरवासड़ा होते हुए रोपड़ी की सड़क के साथ जोड़ा गया है। इस सड़क की समोहली से आगे हालत बेहद खराब है। छोटे वाहन चलाना भी मुश्किल है। खस्ताहाल सड़क के कारण बस भी जोल गांव तक भी नहीं पहुंच पाती है। जोल से आगे रोपड़ी तक बाइक चलाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क की हालत को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग जल्द मशीनरी और मजदूरों को नहीं भेजता है तो वह ग्रामीणों के साथ अपने धरने प्रदर्शन को और भी तेज करेंगे। उधर, पीडब्ल्यूडी जोगिंद्रनगर के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया और अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि सड़क को जल्द सुधारने के साथ पक्का करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें