मंडी। बल्ह उपमंडल के गांव तमरोह और पलाहोटा के दो युवकों ने राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हरिद्वार में आयोजित 18वीं जूनियर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में लक्की और आर्यन चौहान ने तीन पदक हासिल किए हैं।
लक्की ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। आर्यन चौहान ने एक रजत पदक जीतकर गांव का नाम चमकाया। दोनों विजेता खिलाड़ी और उनके कोच जितेंद्र चौहान वापस गांव पहुंचे तो लोगों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधान पंचायत दयारगी बालक राम कौशल सहित सभी ने अपने फूलमालाओं से उन्हें लाद दिया। लक्की ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच जितेंद्र चौहान और हनुमान अखाड़ा लखनपुर जिला बिलासपुर के संचालक बलवीर चिल्ला के साथ अपने माता-पिता को दिया। संवाद