फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेरचौक की राणा मार्केट में पांच दुकानों के तोड़े ताले

विज्ञापन
नेरचौक की राणा मार्केट में हुई चोरी के बाद पुलिस  जांच में जुटी। स्त्रोत जागरूक पाठक - फोटो : घटना के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी में शातिर फिर से सक्रिय हो गए हैं। शनिवार रात शातिरों ने नेरचौक की राणा मार्केट में पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए। सेंट्रल लॉक होने की वजह से शातिर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें दो शातिर रात को दुकानों के ताले तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। शातिरों ने आधी रात को पहले राजा भाई मोबाइल शॉप का ताला तोड़ा। उसके बाद गुड्डू मोबाइल शॉप की दोनों दुकानों के ताले तोड़ने के बाद पवन ज्वेलर्स और बलजीत मोबाइल दुकान के भी ताले तोड़ दिए। सभी दुकानों में सेंटर लॉक लगे थे। इसके चलते शटर नहीं खुला।
विज्ञापन

इसके बाद शातिरों ने पहली मंजिल में पवन ठेकेदार की शॉप का ताला भी तोड़ना चाहा लेकिन वहां असफल रहे। इसके बाद वे भाग गए। घटना का पता रविवार सुबह चला। मौके पर पुलिस को बुलाया और सीसीटीवी फुटेज जुटाई। राणा मार्केट के मालिक गंगवीर राणा, प्यारे लाल परमार, रणजीत सिंह, डॉ. अविनाश, लहर सिंह, राजा, गुड्डू, पवन और बलजीत ने बताया कि शातिरों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। उन्होंने दोनों शातिरों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। दोनों शातिर बाहरी लग रहे हैं। एसएचओ बल्ह संजय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

पहले भी हो चुकी क्षेत्र में कई वारदातें
नेरचौक बाजार के साथ लगते इलाकों में पहले भी चोरी के कई मामले सामने आए हैं। काली माता मंदिर, बाला कामेश्वर मंदिर, राणा मार्केट समेत कई जगह चोरी की वारदातें हुई हैं जो अभी सुलझी नहीं हैं। बैहना के साथ लगते इलाके में भी दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदातों में पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें