फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देवी-देवताओं के रुख्सत होते ही सूनी पड़ी छोटी काशी

विज्ञापन
मंडी में अंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्रि महोत्सव पर अवसर पर पड्डल मैदान में सजे मेले में झूले का आन - फोटो : लहरपुर के केसरीगंज में जाम के बीच फंसे वाहन।
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के विधिवत समापन के बाद छोटी काशी में अब रौनक कम हो गई है। करीब 10 दिनों तक देवधुन, शोभायात्राओं और श्रद्धालुओं की भीड़ से सराबोर रही नगरी अब फिर से सामान्य दिनचर्या की ओर लौट रही है। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा के इस समागम के बाद अब छोटी काशी में सन्नाटा पसरा हुआ है। महोत्सव के दौरान जिलेभर से सैकड़ों देवी-देवता अपने लाव-लश्कर के साथ मंडी पहुंचे थे। पड्डल मैदान से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों तक धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। अब यजमानों के घरों में देवी-देवता मेहमाननवाजी करते हुए लौट रहे हैं।
विज्ञापन

पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज, देव रथों की भव्य उपस्थिति और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। सेरी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी आकर्षण बढ़ाया।

समापन समारोह के बाद देवी-देवता अपने-अपने यजमानों के घरों के लिए लौट चुके हैं। इसके साथ ही सेरी, इंदिरा मार्केट और मुख्य बाजारों में जहां कुछ दिन पहले तक लोगों का सैलाब उमड़ रहा था, वहां अब सामान्य गतिविधियां नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

महोत्सव के समापन के बाद अब प्रशासन और लोगों का ध्यान पड्डल मैदान में सजे अस्थायी बाजार की ओर केंद्रित हो गया है। यहां लगी दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। घरेलू उपयोग के सामान, खिलौने, हस्तशिल्प और खानपान की दुकानों पर रौनक बनी हुई है। महोत्सव समाप्त होने के बाद भी कुछ दिनों तक पड्डल मैदान में चहल-पहल बनी रहेगी।
............
हटाई जा रही प्रदर्शनी, लग रही नई दुकानें
पड्डल मैदान में सरकारी प्रदर्शनी हटाई जा रही है। खाली हुई जगहों पर नई दुकानें लग रही हैं। आने वाले दिनों में यहां नई दुकानें सजेंगी और कारोबार होगा। रोजाना सैकड़ों लोग खास तौर पर महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर सजे मेले में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
000

मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर अवसर पर पड्डल मैदान में सजे मेले में झूले का आन- फोटो : लहरपुर के केसरीगंज में जाम के बीच फंसे वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें