फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जर्मनी के पर्यटकों ने साकार स्कूल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के कालोहड़ स्थित विशेष बच्चों के स्कूल ‘साकार’ में सोमवार को जर्मनी से आए पर्यटकों के एक दल ने पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान संस्थान की गतिविधियों का अवलोकन किया। दल के सदस्यों ने स्कूल की कार्यप्रणाली की सराहना की।
विज्ञापन

दल की अगुवाई कर रहे देवकांत ने बताया कि यह समूह जर्मनी से विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश भ्रमण पर आया है और प्रदेश की विभिन्न सामाजिक एवं विशेष संस्थाओं का दौरा कर रहा है। इसी क्रम में पर्यटकों ने सुंदरनगर के साकार स्कूल का भी भ्रमण किया।
स्कूल पहुंचने पर आयोजकों महेश शर्मा, शीतल शर्मा और मनोज गुप्ता ने दल का स्वागत किया। इसके बाद पर्यटकों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और विशेष बच्चों से आत्मीय बातचीत की। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

पर्यटकों ने स्कूल में बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल कमेटी के सचिव सुनील वालिया, प्रधानाचार्य पवना वर्मा, सारिका सूद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें