फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की चौहान के गीतों और नाटियों पर जमकर थिरके श्रोता

विज्ञापन
नलवाड़ मेले में प्रस्तुति देते हुए कलाकार - फोटो : Mandi
विज्ञापन
झ्सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायक विक्की चौहान ने अपने गीतों और नाटियों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। संध्या में हुनरबाज फेम रोहित ठाकुर ने हसगुल्लों से सभी को खूब ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। वहीं इंडियन आइडल फेम दिव्या श्रीवास्तव ने गीत गाकर समा बांधा। संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भी गीतों से प्रभावित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर करसोग के विधायक हीरा लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला कमेटी के अध्यक्ष और एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न, शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। दूसरी संध्या में मुख्य आकर्षण विक्की चौहान ने झुमके-झुमके, सही पकड़े हो, एलपी गाड़ी मा, भाई जी बात हो ऐसी, चुडपुरा भई चुडपुरा, डाली झुमां, बालमा मेरी बालमा, औरी आसा तु व नीरु चाली घुमदी जैसे अनेक गीत गाकर सबको झूमने और नाचने पर मजबूर कर दिया।
इससे पहले हुनरबाज फेम कामेडियन रोहित ठाकुर ने भी श्रोताओं को हंसा हंसा कर पेट पकड़ने पर मजबूर कर दिया। प्रदेश के पहले पुरुष कत्थक कलाकार दिनेश गुप्ता ने संध्या में अपनी प्रतिभा से सभी को अचंभित किया। इसके साथ ही अरिन रॉक बीट सुंदरनगर, ब्लू डायमंड म्यूजिकल ग्रुप मैरामसीत समेत स्थानीय और दूसरे जिलों से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समा बांधा।

सुंदरनगर के राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला में प्रस्तुति देते गायक विक्की चौहान- फोटो : Mandi

सुंदरनगर में राज्यस्तरीय मेले के दौरान प्रस्तुति देते विक्की चौहान- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें