फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क मार्ग बंद होने से बढ़ी विद्यार्थियों की दिक्कतें

Sun, 05 Jun 2016 05:54 PM IST
मंडी
विज्ञापन
कुछ इस तरह टूटी है सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के सलाह वार्ड में वनमंडल कार्यालय से महावीर पब्लिक स्कूल को जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत खराब होने से सैकड़ों स्कूली बच्चों और अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर करीब तीन साल पहले सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज लाइन बिछाने के साथ बीच सड़क में चैंबरों का निर्माण किया था। इसके बाद इस सड़क का सालों बाद भी दोबारा निर्माण नहीं किया गया है। इस सड़क पर बना पुल भी बेहद खस्ता हालत में है।
विज्ञापन


इस संपर्क मार्ग पर चौपहिया और दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। जिस कारण महावीर पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को लंबे मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है। नगर परिषद के सलाह वार्ड में स्थित इस संपर्क मार्ग की हालत सुधारने की लोगों को परिषद के चुनाव के बाद आस जगी थी, क्योंकि परिषद की अध्यक्ष भी इसी वार्ड से संबंध रखती हैं, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है।

वनमंडल कार्यालय से स्कूल को जाने वाले रास्ता छोटा है। लेकिन इस मार्ग पर आगे सीवरेज की लाइन बिछाने का काम होने के साथ सड़क पर ही चैंबरों का निर्माण किया गया है। जगह-जगह बने चैंबर सड़क से करीब छह इंच से अधिक ऊंचे हैं और जहां लाइन बिछाई गई है, उस पर ऊबड़ खाबड़ पत्थर होने से रास्ता खस्ताहाल है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अर्जुन, चेतराम, रविंद्र ठाकुर, राकश शर्मा, अनूप कुमार, प्रकाश चंद का कहना है कि केवल 50 मीटर के करीब सड़क और उसके आगे पुल की हालत खस्ता है, जिसका पुनर्निर्माण करने अथवा मरम्मत करने के लिए परिषद कोई कदम नहीं उठा रही है।
उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार वेद प्रकाश का कहना है कि सड़क की खस्ता हालत का मामला उनके संज्ञान में आया है। शीघ्र ही इसे बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा का कहना है कि इस मार्ग की दशा सुधारना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें