फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एथलेटिक सेंटर के खेल मैदान में लगेंगी लाइटें

विज्ञापन
एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में रोशन फैलाने के लिए पहुंचे बिजली के पोल। संवाद
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में 18 बिजली के खंभाें में 36 लाइटें लगाई जाएंगी। मैदान में रोशनी के पुख्ता प्रबंध न होने से अभ्यास करने वाले युवाओं को चोटिल होना पड़ रहा था। एथलेटिक सेंटर के चारों ओर दूधिया प्रकाश फैलाने के लिए लोक निर्माण विभाग की देखरेख में लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अब खेल मैदान में रात के अंधेरे में भी खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने बताया कि हिमाचल पर्यटन विभाग की ओर से स्वीकृत लगभग 32 लाख की धनराशि एथलेटिक सेंटर के सौंदर्यीकरण पर खर्च होगी। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए खेल विभाग से अतिरिक्त बजट की मांग उन्होंने की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने कहा कि एथलेटिक सेंटर मैदान में 18 बिजली के खंभे लगाए जाएंगे। इनमें 36 लाइटें लगाई जाएंगी। खेल मैदान में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए रेलिंग भी लगाई जा रही है। संवाद

एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में रोशन फैलाने के लिए पहुंचे बिजली के पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें