सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डैहर में बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई है। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर उपमंडल की डैहर उपतहसील के गांव सोलग निवासी हेतराम के मकान में बिजली गिर गई। उसकी विवाहित बेटी तमन्ना निवासी बलग चपेट में आ गई।
विज्ञापन
उसे सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन हालत को देखते हुए उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया। इस घटना में हेतराम के मकान को भी नुकसान पहुंचा है। उसका एक बकरा भी मर गया। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि बिजली गिरने से झुलसी महिला के उपचार के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।