फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खो-खो और वालीबॉल में लिबर्टी सदन विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल पब्लिक स्कूल झलवाण में प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। झलवाण स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। लड़कों के वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में लिबर्टी हाउस के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। गलोरी सदन के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में गैलेंट्री हाउस की खिलाड़ी प्रथम जबकि हार्मनी सदन की खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहीं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में लिबर्टी सदन विजेता, हार्मनी सदन उपविजेता रहा। दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा एक और दो के खिलाड़ी आयुष ने पहला, सूर्यांश ने दूसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ी योगेंद्र को बेस्ट स्पोर्ट्स का अवार्ड दिया गया। गुरुकुल स्कूल के प्रबंध निदेशक विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ऐसी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसमें विजेता और उपविजेता टीम को स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से सम्मानित भी किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें