फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके में तोड़फोड़ के बाद जलाई दो लाख की शराब

Mon, 01 May 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बनायक वार्ड स्थित नगौण खड्ड में महिलाओं ने शाम करीब छह बजे शराब के ठेके में तोडफ़ोड़ के बाद उसमें रखी करीब दो लाख की शराब को बाहर निकाल कर आग लगा दी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनके विरोध के बाद भी यहां ठेका खोलने की कोशिश की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी, थाना प्रभारी व आबकारी महकमे के अधिकारी पहुंच गए।  
विज्ञापन


जिले में ठेके खोलने का हो रहा शांतिपूर्वक विरोध अब हिंसक रुप धारण कर गया है। सुंदरनगर के बनायक वार्ड में नगौण खड्ड में शराब का ठेका खोलने के लिए आबकारी महकमे की मंजूरी के बाद स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया है। गत 20 अप्रैल को बड़ी संख्या में महिलाओं व स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया था। उसके बाद उन्होंने ठेका न खोलने की मांग पर एसडीएम सुंदरनगर को ज्ञापन भी दिया था।

इस पर कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में भारी रोष था। सोमवार को ठेके में शराब पहुंचते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शाम करीब छह बजे दो दर्जन से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने नगौण खड्ड में ठेका पर धावा बोल दिया। पहले तो उन्होंने जोरदार पत्थरबाजी कर ठेके में लाई गई शराब की बोतलों को तोड़ा और फिर देसी, अंग्रेजी व बीयर की 75 पेटियां जिनकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है को बाहर निकाल कर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना को अंजाम देकर विरोध करने वाली महिलाएं व पुरुष वहां सेचले गए, लेकिन सेल्समैन ने तोडफोड़ व आग लगाने की घटना को अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। ठेका में हुई इस घटना की सूचना मिलने पर ठेकेदार ने पुलिस व आबकारी महकमे को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव भाटिया, थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी व आबकारी महकमे के अधिकारी मौका पर पहुंच गये है।

डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया ठेकेदार के अनुसार 25 देसी, 25 अंग्रेजी व 25 बीयर की पेटियां जिनकी कीमत करीब दो लाख है, ग्रामीणों ने जलाई है। उन्होंने बताया कि मौके पर सेल्समैन द्वारा बनाये गये वीडियों के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें