फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरधवार गांव में जल भंडारण टैंक में गिरा तेंदुआ

विज्ञापन
रिवालसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरध्वार के चलाइड़ा गांव में पानी के टैंक में गिरा तेंदुआ। स्रोत
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने बेहोश कर सुरक्षित रेस्क्यू किया
विज्ञापन

तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ और बिना किसी चोट के पाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/ रिवालसर। कोटली वन रेंज के अंतर्गत सरधवार पंचायत के चलाइड़ा गांव में बीती रात एक तेंदुआ गांव के सामूहिक जल भंडारण टैंक में गिर गया। सुबह स्थानीय निवासी हेम राज ने तेंदुए की दहाड़ सुनी और घटनास्थल पर पहुंचे।
तेंदुए के टैंक में गिरने की सूचना पूरे गांव में तेजी से फैल गई और वहां स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ नियंत्रण के उपयुक्त उपाय किए।
विज्ञापन

रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व ब्लॉक अधिकारी नागन राकेश जम्वाल ने किया। सुंदरनगर से आई वन्यजीव टीम का नेतृत्व पशु चिकित्सक डॉ. विपिन कर रहे थे। डीएफओ मंडी ने पूरे ऑपरेशन के दौरान टीम का मार्गदर्शन और निगरानी सुनिश्चित की।
विज्ञापन

टीम ने ट्रैंकुलाइजर गन और जाल की मदद से तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित रूप से टैंक से बाहर निकाला। जांच में पाया गया कि यह एक मादा उप-वयस्क तेंदुआ है, जिसकी उम्र लगभग 3 से 5 वर्ष के बीच है। यह पूरी तरह स्वस्थ और बिना किसी चोट के पाया गया। वन मंडलाधिकारी मंडी वासु डोगर ने बताया कि सुरक्षित रूप से तेंदुए को पिंजरे में डालकर जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

रिवालसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरध्वार के चलाइड़ा गांव में पानी के टैंक में गिरा तेंदुआ। स्रोत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें