फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मूल माहूंनाग सुकेत देवता मेले के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
18 मार्च को देव श्री च्वासी सिद्ध करेंगे कूच
विज्ञापन

19 को बड़े योगी, 21 मार्च को कमरूनाग निकलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। 23 से 27 मार्च तक होने वाले राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला में शिरकत करने के लिए मूल माहूंनाग अपने मूल स्थान बखारी से रवाना हो गए। देव श्री महासू 18 मार्च और तत्तापानी से देव श्री बड़ेयोगी 19 मार्च को प्रस्थान करेंगे। बड़ा देओ कमरूनाग रोहांडा के मझोठी कोठी से 21 मार्च को अपने सूरज पंखा के साथ काहुली और नगाड़ों संग कूच करेंगे।
माहूंनाग ओड़की 21 मार्च और 23 मार्च को माहूंनाग जयदेवी तथा कामाक्षा भगवती जयदेवी 20 मार्च को सुंदरनगर के लिए रवाना होंगी। उपमंडल करसोग के महोग क्षेत्र के देव श्री च्वासी सिद्ध पहली बार मेले में आएंगे। 18 मार्च को अपने मंदिर से सुंदरनगर के लिए निकलेंगे। करीब 170 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सुकेत सर्व देवता कमेटी सुंदरनगर के सचिव जयराम ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला का आयोजन 23 से 27 मार्च तक किया जा रहा है। इस मेले सुकेत रियासत के करसोग, रोहांडा और अन्य आस पास के क्षेत्रों से देवी देवता शिरकत करेंगे। इस बार 195 देवी देवताओं को निमंत्रण दिया है। कई प्रमुख देवी देवता मेले के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें