फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धामन पुल के पास तेंदुए का शव बरामद

विज्ञापन
बालीचौकी के निकट तेंदुए का अंतिम संस्कार करते हुए वन विभाग के कर्मचारी। स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
मंडी। बालीचौकी से करीब पांच किलोमीटर दूर धामन पुल के पास एक गुफा के मुहाने पर तेंदुए का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


धामन पुल के समीप स्थित क्रशर में काम करने वाले लोगों ने वन विभाग को गुफा में तेंदुआ होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि तेंदुआ घायल अवस्था में गुफा के भीतर पड़ा हुआ था। उसके सिर पर गहरे जख्म थे और मुंह से खून निकल रहा था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ किसी ऊंचाई से गिरने या फिर किसी वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ होगा। सूचना मिलने पर वन्य प्राणी विंग की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन उपचार शुरू करने से पहले ही तेंदुए ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। वन विभाग ने शव को नौण में जला दिया। नाचन वन मंडल के डीएफओ एसके कश्यप ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें