मंडी। अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल के विरोध में जिला बार एसोसिएशन मंगलवार को हड़ताल करेगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सकलानी की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक हुई। इसमें देशराज शर्मा, भारत भूषण शर्मा, हुकमचंद शर्मा और दिग्विजय सिंह कटोच उपस्थित रहे। निर्णय लिया कि इस बिल के विरोध में 25 फरवरी को न्यायालयों की कार्यवाही का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। सभी वकील हड़ताल पर रहेंगे।
अदालतों में कार्यवाही प्रोक्सी अधिवक्ताओं के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। एसोसिएशन की ओर से विभिन्न अदालतों के लिए सपना ठाकुर, लीला प्रकाश, अनिल सेन, अंकुश वालिया, पवन ठाकुर, सुनीता, साहिल कटोच, दीक्षा, कपिल शर्मा, सिमरन, राहुल अवस्थी, सुशील चौहान, अजय शर्मा, नमन शर्मा, हितेश यादव, पोविंद्र कुमार, सुशीला ठाकुर, जोनिका ठाकुर, योगराज डोगरा और निखिल चुघ को बतौर प्रोक्सी अधिवक्ता नियुक्त किया गया है।
एसोसिएशन ने मंगलवार की हड़ताल को सुनिश्चित करने के लिए एक अनुशासन कमेटी का गठन भी किया है। इस समिति का अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा को बनाया गया है जबकि एनएस कटोच, लोकेश कपूर, अमर सिंह ठाकुर, अजय ठाकुर, जीएन ठाकुर और तिलक राज पठानिया को सदस्य मनोनीत किया है। एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं को इस संशोधन बिल के विरोध में बढ़चढ़ कर भाग लेने को कहा है। एसोसिएशन की अनुशासन कमेटी ने निर्णय लिया है कि अगर कोई सदस्य अदालती कार्यवाही के बहिष्कार में किसी तरह की कोताही बरतेगा तो उस पर एक हजार से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए सकती है। संवाद