जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर की छह माह के बाद मंगलवार को मासिक बैठक 11 बजे होगी। बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की मौजूदगी में पार्षद अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
विकास कार्यों की ढीली रफ्तार और पूर्व में स्वीकृत विकासात्मक कार्यों की समीक्षा न होने पर अधिकारियों से जवाब-तलब होगा। बैठक में हंगामा होने के भी आसार है। अधिकारियों की उदासीनता से नए विकास कार्य धरातल में न उतरने से पार्षदों समेत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में रोष है।
सोमवार को नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि सांसद और विधायक निधि को विकासात्मक कार्यों में खर्च करने के प्रस्ताव पारित करवाए जाएंगे। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने बताया कि बैठक में पार्षदों और मनोनीत पार्षदों को भी आमंत्रित किया गया है। संवाद