फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बरोट-घटासनी मार्ग पर भूस्खलन, चपेट में आने से रेस्तरां क्षतिग्रस्त

Fri, 22 Aug 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बरोट-घटासनी मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आई सड़क और रेस्तरां। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। बरोट-घटासनी मुख्य सड़क पर बुधवार रात करीब 1 बजे बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे स्थित एक निजी रेस्तरां के साथ लगती पहाड़ी से अचानक भूस्खलन होने पर मलबा, चट्टानें और पेड़ रेस्तरां परिसर में जा गिरे। इससे रेस्तरां को भारी क्षति हुई और साथ ही मुख्य सड़क भी बाधित हो गई।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से बरोट-मुल्थान सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। रेस्तरां की मालिक कमला ठाकुर ने बताया कि मलबा और बड़े पत्थर गिरते ही वहां ठहरे लोग और कर्मचारी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। भूस्खलन से रेस्तरां की बालकनी और कई कमरे क्षतिग्रस्त हुए हैं।
हालांकि राहत की बात रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद सभी लोगों ने पूरी रात जागकर गुजारी। लोक निर्माण विभाग झटिंगरी के सहायक अभियंता भगत राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय मशीनरी और कर्मचारी मौके पर भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल रहा तो शुक्रवार सुबह तक सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें