फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फीट तक धंसी जमीन, धर्मपुर-मढ़ी वायां भरतपुर मार्ग बाधित

Thu, 28 Jul 2016 04:16 PM IST
मंडी
विज्ञापन
धर्मपुर- मढ़ी सड़क पर मलबा हटाते लोनिवि कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल की भरौरी पंचायत के सतरेहड़ गांव में बुधवार रात दो फीट तक जमीन धंसने से धर्मपुर-मढ़ी संधोल वाया भरतपुर मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। रात से इस मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही बंद है। जिस कारण भरौरी पंचायत के लोगों को पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा है।
विज्ञापन



वीरवार दोपहर बाद तक सड़क को बहाल किया जा सका। लगातार हो रहे भूस्खलन से अच्छर सिंह, अमर सिंह और सोहन लाल के मकान डेंजर जोन में आ गए हैं। वहीं, सतरेहड़ के ठीक नीचे हरिनंद शर्मा के मकान पर खतरा मंडरा रहा हैं। इसके साथ मठी बनवार में प्राथमिक पाठशाला भी है। यहां भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। यह पाठशाला को भी नुकसान पहुंचा सकता है। भ्रैंड नाले के रास्ते धर्मपुर बाजार में तबाही मच सकती है।

बुधवार को एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। लोगों को सतर्क रहने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने कहा कि इस मामले को उपायुक्त के ध्यान में लाया गया है, जो जरूरी कदम होंगे, उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोनिवि को आदेश दिए गए हैं कि सड़क पर यातायात बहाल करने के लिए हर समय कर्मचारी तैनात रखें। उन्होंने आईपीएच विभाग को वहां से पानी की जो पाइपें टूट रही हैं, उन्हें हटाने के आदेश भी जारी किए हैं ताकि पाइपों को सही तरीके से निकाल कर अन्य जगह लगाया जा सके। इस बारे में लोनिवि के अधिशाषी अभियंता आरएस कालिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क को बहाल करने के लिए लोनिवि के कर्मचारी जुट गए हैं। जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें