ड्यूटी के साथ सोशल मीडिया के जरिए भी कर रहे निगम का प्रचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी डिपो में कार्यरत 35 वर्षीय ललित राजपूत गोहर उपमंडल के बागा गांव के निवासी अपने समर्पण और जुनून के लिए अलग पहचान बना रहे हैं। वे 2018 से पूर्णकालिक कंडक्टर हैं और निगम के प्रति विशेष लगाव रखते हैं।
केलांग डिपो से 2017 में कौशल विकास योजना के तहत सेवाएं शुरू करने वाले ललित अब तक केलांग, पांगी, चंबा, भरमौर, नाहन, कुल्लू और मंडी में काम कर चुके हैं। वे ड्यूटी के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से एचआरटीसी को प्रमोट करते हैं और लोगों को जनहित की जानकारी व कैशलेस ट्रांजेक्शन के लाभ के बारे में जागरूक करते हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एचआरटीसी ने उन्हें तीन बार सम्मानित किया है। ललित का मानना है कि जिस संस्था से परिवार का गुजारा चलता है, उसके प्रति समर्पण और ईमानदारी जरूरी है।