फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पांव में दर्द की शिकायत पर राजस्व मंत्री पहुंचे क्षेत्रीय अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी विपाशा सदन में जन शिकायत निवारण समिति की बैठक से पूर्व राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी शुक्रवार सुबह पांव दर्द की शिकायत के साथ क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचे। उन्होंने हड्डी रोग विशेषज्ञ से उपचार लिया। पांव में कांटे की चुभन से परेशान मंत्री की जांच करने पर हड्डी रोग विशेषज्ञ ने उन्हें कुछ दर्द निवारक दवाइयां देने के साथ पांव का एक्स रे व अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी। सभी टेस्ट सही पाए गए। विशेषज्ञ से उपचार लेने के बाद मंत्री जगत सिंह नेगी विपाशा सदन भ्यूली में आयोजित होने वाली जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में शामिल हुए। कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भूप सिंह ने बताया कि मंत्री जगत सिंह नेगी सुबह करीब नौ बजे पांव में चुभन होने पर अस्पताल आए थे, जिन्हें चिकित्सक ने उपचार देते हुए कुछ टेस्ट करवाए और दवाइयां दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें