फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रसोई गैस आपूर्ति न होने से ग्रौडू, छिंबा बल्ह के लोग मुश्किल में

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे दिन भर खाली सिलिंडर के साथ कर रहे इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। रिस्सा पंचायत के साथ लगते गांव ग्रौडू, छिंबा बल्ह में पिछले कई माह से रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासी व युवक मंडल ग्रौड़ू के प्रधान सुनील कुमार शर्मा ने उपमंडल अधिकारी ना. को इस बारे में ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि बीते दो माह से गांव में रसोई गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंच रही है। गैस एजेंसी कार्यालय की तरफ से आश्वासन ही दिया जाता है। ग्रामीण राज राणा, कोमल शर्मा, पूजा शर्मा, रमेश चंद,और राजेश कुमार ने बताया कि लोग दिन भर सड़क किनारे सिलिंडर का इंतजार करते हैं लेकिन गाड़ी नहीं आ रही है। उधर, रसोई गैस एजेंसी सरकाघाट की मैनेजर जीवना कुमारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सप्लाई में कटौती हो रही है। सरकाघाट में दस गाड़ियां कम पहुंची हैं। इस वजह से रसोई गैस संकट पैदा हुआ है। जल्दी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें