फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: केंद्रीय श्रम कानून लागू होने पर मजदूर यूनियनें करेंगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सीटू की राज्य कमेटी की दो दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक पदाधिकारी विजेंद्र मेहरा और राष्ट्रीय केंद्र से हिमाचल के प्रभारी केएन उमेश, डाॅ. कश्मीर सिंह ठाकुर की मौजूदगी में हुई।
विज्ञापन

केएन उमेश ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण काॅरपोरेट घरानों का लाभ बढ़ा है लेकिन मजदूरों का हिस्सा कम हुआ है। केंद्र सरकार ने काॅरपोरेट घरानों के लाभ को बढ़ाने के उद्देश्य से श्रम कानूनों को खत्म कर चार संहिताओं में बदल दिया है। उसे वह आगामी वित्त वर्ष से लागू करने की योजना बना रहे हैं।
ऐसा होता है तो उस स्थिति में मजदूर यूनियनें राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगी। कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स पर भर्तियां कर रही है लेकिन उन्हें न्यूनतम वेतन भी अदा नहीं किया जा रहा है। अब 12 साल से काम कर रहे मजदूरों की छंटनी की जा रही है। इनके लिए स्थायी नीति बनाई जाए।
विज्ञापन

सरकार ने अनुबंध समयावधि का वित्तीय लाभ न देने के लिए हाईकोर्ट के फैसले को निरस्त करने के लिए लाए संशोधन विधेयक का भी विरोध किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी, मिड-डे मील और आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग रखी। मनरेगा में दो सौ दिन और 400 रुपये दिहाड़ी देने की भी मांग की गई। बैठक में विजेंद्र मेहरा, प्रेम गौतम, भूपेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर, कुलदीप डोगरा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें