फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में क्षत्रिय संगठन ने फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला, भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 15 Apr 2024 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजपूत महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने रविवार को मंडी के सेरी मंच के पास केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का पुतला फूंका। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर की अगुवाई में राजपूत समाज ने केंद्रीय मंत्री एवं गुजरात के राजकोट से लोकसभा उम्मीदवार पुरुषोत्तम रुपाला का पुतला फूकने सहित भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इससे पहले मंडी पुलिस और देवभूमि क्षत्रिय संगठन के नेताओं में पुतला दहन करने की अनुमति को लेकर विवाद चलता रहा। तय कार्यक्रम एक बजे था, लेकिन अनुमति संबंधी औपचारिकताएं दिखाने के कारण पुतले का करीब डेढ़ बजे दहन किया गया। हालात बिगड़ने की आशंका देखते हुए पुलिस ने क्यूआरटी भी तैनात कर रखी थे।
रुमित सिंह ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी पर प्रदेश के राजपूत समुदाय से आने वाले नेताओं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, अनुराग ठाकुर और मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी कंगना रणौत और विक्रमादित्य सिंह की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में राजपूत कौम को कायर दिया है। इससे पूरे देश में क्षत्रिय समाज में रोष है।
विज्ञापन


कंगना मंदिर में बताएं कि गोमांस खाया या नहीं
रूमित ठाकुर ने भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी कंगना पर निशाना साधते कहा कि वह खुद को हिमाचल और राजपूतों की बेटी बता रही है। मगर केंद्रीय मंत्री के विवादित बयान पर खामोश हैं। कंगना के मंदिरों में आशीर्वाद लेने पर रूमित ने कहा कि पहले वह (कंगना) मंदिर में गंगाजल लेकर बताएं कि उन्होंने गोमांस खाया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें