फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी केवल नाम नहीं, एक गारंटी हैं : श्रीकांत शर्मा

Mon, 15 Apr 2024 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बल्ह विधानसभा में भाजपा की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी   संवाद
विज्ञापन
नेरचौक/सरकाघाट(मंडी)। बल्ह और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनावों पर विशेष मंथन किया और पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए। बल्ह मंडल की बैठक नेरचौक में हुई।
विज्ञापन

इस बैठक में विधायक इंद्र सिंह गांधी व प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मोदी केवल नाम नहीं खुद में एक गांरटी हैं। उन्होंने जो वादे अपने कार्यकाल में जनता से किए, उनको दिनरात एक कर पूरा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार के नारे को निश्चित रूप से पूरा करेगी और देश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी और मोदी फिर देश की कमान संभालेंगे।
उन्होंने सरकाघाट भाजपा मंडल की बैठक भी ली। इस बैठक में विधायक दलीप साथ में रहे। इन विशेष बैठकों में भाजपा मंडल पदाधिकारी, मंडल के सभी मोर्चों के जिला और प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग मंडल संयोजक, सह-संयोजक, मंडल से समस्त प्रकोष्ठों पदाधिकारी, त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बीएलए, बूथ समिति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें