फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कबड्डी में कोटमोर्स, वाॅलीबाल में पड्डल बना विजेता

विज्ञापन
मंडी के बाल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी के मैच में दमखम दिख
विज्ञापन
मंडी। मारुती युवा मंडल कोठी गैहरी ने मंडी स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि बाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की प्रधानाचार्य जय श्री कपूर रहीं। युवा मंडल के प्रधान सचिन सकलानी ने बताया कि प्रतियोगिता में पांच ब्लाॅकों की खंड स्तर पर विजेता रही टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रस्साकशी में नैणा महिला मंडल कोठी गैहरी विजेता रहा। पुरुष कबड्डी में विजेता कोटमोर्स और उपविजेता बालक कामेश्वर रहे। बैडमिंटन सिंगल में आबिद प्रथम और सिद्धार्थ द्वितीय रहे। वाॅलीबाल में पड्डल की टीम विजेता और गोहर की टीम उप विजेता रही। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र मंडी के कार्यक्रम पर्यवेक्षक अजय सेन, नैणा महिला मंडल प्रधान सरिता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें