फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोटली पंचायत भवन लोगों को समर्पित

विज्ञापन
कोटली के नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन करते हुए विधायक अनिल शर्मा। संवाद
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। पंचायत कोटली के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन सदर मंडी के स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने किया। समारोह में पहुंचने पर पंचायत कोटली के प्रधान रामलाल ठाकुर, पंचायत कार्यकारिणी और आसपास की पंचायतों से आए प्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत किया। इसके बाद पंचायत भवन परिसर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विधायक ने पट्टिका का अनावरण कर और रिबन काटकर भवन का विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने भवन के विभिन्न कक्षों, कैबिनों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सम्मान समारोह में पंचायत प्रधान ने विधायक को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर कोटली के एसडीएम जगदीश चंद, तहसीलदार सार्थक शर्मा, बीडीओ सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें