फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान केवल औपचारिक शिक्षा तक सीमित नहीं : अवस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल सांकृत्यायन जयंती पर संगोष्ठी पर उनके संस्मरण साझा किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में इतिहास विभाग की ओर से राहुल सांकृत्यायन की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि ज्ञान केवल औपचारिक शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि यात्रा, अनुभव और जिज्ञासा से विकसित होता है।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और दार्शनिक दृष्टि पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनका जन्म 9 अप्रैल 1893 को आजमगढ़ में हुआ था। मूल नाम केदारनाथ पांडेय था और बौद्ध धर्म से प्रभावित होकर उन्होंने ‘राहुल’ नाम अपनाया। वे हिंदी, संस्कृत, पाली और तिब्बती के विद्वान थे तथा 100 से अधिक ग्रंथों की रचना की। कार्यक्रम में उनकी मंडी यात्रा से जुड़े संस्मरण साझा किए गए और विद्यार्थियों ने ग्वालियर सर्कल की ऐतिहासिक धरोहरों के अध्ययन को ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें