फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसे स्कूल कनैड ने जीती ओवरऑल ट्राफी

Fri, 10 Jun 2016 06:51 PM IST
मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर में खंड स्तरीय प्रतियोगिता के समापन पर वॉलीबाल की विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि किशोरी वालिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सीसे स्कूल कनैड में आयोजित छात्राओं की खंडस्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। समापन अवसर पर नंदनी एजूकेशन सोसायटी के चेयरमैन किशोरी वालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में सुंदरनगर खंड के 42 स्कूलों के करीब पांच सौ खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया।
विज्ञापन


वॉलीबाल मुकाबले में राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजोलठ विजेता और राजकीय माध्यमिक पाठशाला खुराहल उप विजेता रही। कबड्डी में सीसे स्कूल कनैड विजेता और राजकीय उच्च पाठशाला मंझखेतर उप विजेता रही। खो-खो में सीसे स्कूल चाह का डोहरा विजेता और सीसे स्कूल मलोह उप विजेता रहा। बैडमिंटन में राजकीय माध्यमिक पाठशाला पडसल विजेता और सीसे स्कूल ध्वाल उप विजेता रहा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के कंठ गीत में राजकीय उच्च पाठशाला कंदार प्रथम, सीसे स्कूल कनैड दूसरे स्थान पर रहा।

समूहगान में सीसे स्कूल कनैड प्रथम और राजकीय उच्च स्कूल कंदार दूसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य में सीसे स्कूल कनैड प्रथम और राजकीय उच्च पाठशाला कलौहड दूसरे स्थान पर रही। एकांकी में सीसे स्कूल कनैड प्रथम और राजकीय उच्च पाठशाला वीणा दूसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में सीसे स्कूल सलवाणा प्रथम और सीसे स्कूल कनैड दूसरे स्थान पर रहा। मार्च पास्ट में सीसे स्कूल कनैड प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता की ओवर ऑल ट्राफी भी सीसे स्कूल कनैड को मिली।
विज्ञापन


समापन पर मुख्यातिथि किशोरी वालिया ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए अपनी ओर से 51 सौ की राशि भी स्कूल प्रबंधन को दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़ चढ़कर भाग लें। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमलेश गुप्ता, कनैड पंचायत प्रधान रीता देवी, उप प्रधान भूपेंद्र वालिया, एसएमसी प्रधान अमरजीत सिंह, पूर्व प्रधान भुवनेश्वर लाल, पूर्व उपप्रधान हल्का राम, समाजसेवी प्रेम लाल गुड्डू, नरपत राम और अर्जुन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें