फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलवाणा के जाबल में रसोईघर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत सलवाणा के जाबल गांव में सोमवार रात रसोईघर जल जाने से लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन जब तक आग बुझा पाते तब तक सबकुछ जल गया था।
विज्ञापन

प्रभावित जीत राम ने बताया कि रसोईघर आवाज आई तो वे बाहर आए। देखा कि रसोईघर में लाग लगी थी। जीत राम ने ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, रसोईघर सहित उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया था। जीत राम ने बताया कि आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि हलका पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रभावित परिवार को हर संभव मदद की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें