करसोग (मंडी)। तत्तापानी के समीप कार और ऑटो के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। हादसा तत्तापानी पुल से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुआ। यह क्षेत्र जिला शिमला के सुन्नी थाना के अंतर्गत पड़ता है।
घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज कर दिया है। बताया जा रहा है कि भिड़ंत के वक्त कार चालक मौके से फरार हो गया। इसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। डीएसपी दिनेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।