फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: किरतपुर-मनाली फोरलेन नहीं हुआ बहाल, जेसीबी पर गिरा मलबा, बाल-बाल बचा ऑपरेटर

विज्ञापन
औट में जेसीबी पर मलबा गिर गया। इस घटना में ऑपरेटर बाल बाल बचा। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंडोह/नगवाईं (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर वीरवार को पांचवें दिन भी मंडी-कुल्लू के बीच यातायात बहाल नहीं हो पाया। पंडोह से औट तक जगह-जगह फोरलेन पर भूस्खलन हो रहा है। औट बाजार में जेसीबी पर वीरवार को अचानक मलबा गिर गया। इस घटना में ऑपरेटर बाल बाल बच गया। वीरवार शाम 5:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक एनएच समेत कुल 287 सड़कें, 307 बिजली ट्रांसफार्मर और 78 पेयजल योजनाएं बाधित हैं।
विज्ञापन

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर कुल्लू-मंडी के बीच औट बाजार में हुए भूस्खलन के बाद मलबे को हटाने के लिए लगी एक निजी कंपनी की जेसीबी पर अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा आ गया। गनीमत यह रही कि ऑपरेटर बाल बाल बच गया। घटना में जेसीबी का शीशा टूट गया और यह क्षतिग्रस्त हो गई है।
....
पटोगी गांव में बाढ़ ने मचाई तबाही
तहसील औट की ग्राम पंचायत कोटाधार के पटोगी गांव में बुधवार रात अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। बुधवार रात पटोगी नाले में धीरे-धीरे मलबा आना शुरू हो गया। नाले से आती आवाजों को सुनकर स्थानीय लोग तुरंत जाग गए और स्थिति का जायजा लेने के लिए बाहर निकले। तेज बहाव मलबा आते देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। देखते ही देखते पटोगी गांव के करीब पांच घरों में मलबा घुस गया। घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें