फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 10 साल बाद अपने परिवार से मिलीं किरण, काउंसलिंग ने दिलाई नई जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाधार गृह लूनापानी के प्रयासों से माता-पिता और पति तक पहुंची महिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। करीब 10 वर्षों से अपने परिवार से बिछड़ी एक महिला को सहयोग संस्था के स्वाधार गृह लूनापानी के कर्मचारियों ने काउंसलिंग और लगातार प्रयासों के बाद परिजनों से मिला दिया। परिवार से पुनर्मिलन का यह भावुक पल महिला के लिए नई जिंदगी की शुरुआत बन गया।
सहयोग संस्था वर्ष 2020 से महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत लूनापानी में स्वाधार गृह/शक्ति सदन का संचालन कर रही है। संस्था के अनुसार किरण को वन स्टॉप सेंटर सोलन की ओर से रेस्क्यू किए जाने के बाद 15 अगस्त 2026 को स्वाधार गृह लूनापानी में दाखिल करवाया गया था। उसके पास कोई पहचान पत्र या स्थायी पते की जानकारी नहीं थी और वह अपना पता भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाधार गृह के कर्मचारियों ने लगातार काउंसलिंग और बातचीत के दौरान किरण से मिली छोटी-छोटी जानकारियों को जोड़कर उसके परिवार की तलाश शुरू की। महिला के पास उपलब्ध एक मोबाइल नंबर भी परिवार तक पहुंचने में अहम साबित हुआ। कर्मचारियों ने इस नंबर के माध्यम से उसके माता-पिता, मामा-मामी, अन्य रिश्तेदारों और पति से संपर्क स्थापित किया। लगातार प्रयासों के बाद एक महीने का समय पूरा होने से पहले ही किरण के परिवार का पता लगा लिया गया। इसके बाद परिजन स्वाधार गृह पहुंचे, जहां करीब 10 वर्ष बाद किरण का अपने परिवार से भावुक पुनर्मिलन हुआ। संस्था के सचिव डॉ. एनके शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को केवल आश्रय उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक समाज की मुख्यधारा और उनके परिवार से दोबारा जोड़ना भी है। संस्था की प्रभारी गीता पुरोहित ने बताया कि वर्ष 2020 से अब तक स्वाधार गृह में 79 महिलाओं को दाखिला दिया गया है। इनमें से 59 महिलाओं और 10 बच्चों को उनके परिवारों तक पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें